आज़मगढ़: बैजाबारी गांव में मायके में महिला ने पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर किया सुसाइड, शव का करवाया गया पोस्टमार्टम
रौनापार थाने के बैजाबारी गांव में 36 साल की महिला ने अपने मायके में आत्महत्या कर ली। मृतका अनिता राय पत्नी राजेश राय का ससुराल गांव महुला थाना रौनापार में है। बुधवार को सुबह अनिता ने सुसाइड किया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।