आज़मगढ़: हर्ष फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल एसपी सिटी ने दिए जांच का आदेश
आजमगढ़ जनपद पुलिस द्वारा हर्ष फायरिंग पर लगाम लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए हर्ष फायरिंग करने वाले लोगों के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने का कार्य भी किया जा रहा है। इसके बाद भी जनपद में हर्ष फायरिंग करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर एसपी सिटी ने जांच करने का आदेश दे दिया है।