तुरकौलिया: नरियरवा से अज्ञात चोरों ने शुक्रवार रात दरवाजे पर खड़ी बोलेरो की चोरी की, पीड़ित ने शनिवार को पुलिस से की शिकायत
नरियरवा से अज्ञात चोरों द्वारा शुक्रवार रात दरवाजे पर खड़ी बोलेरो चोरी कर ली गई, पीड़ित ने शनिवार चार बजे पुलिस से की शिकायत। पीड़ित दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की भांति शुक्रवार रात अपने पड़ोसी के दरवाजे पर बोलेरो जिसका नम्बर BR 05 H 4706 था। सुवह जब उठा तो बोलेरो नही थी। काफी खोजबीन के बाद पुलिस से शिकायत की है। पुलिस आस पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही।