पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
पूर्णिया जिलाधिकारी अंशुल कुमार के द्वारा गुरुवार को दोपहर के लगभग 2 बजे राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सबसे पहले एकेडेमिक भवन का भ्रमण किया गया। इस दौरान प्राचार्य एवं अधीक्षक, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल से एकेडेमिक भवन से संचालित होने वाले विभिन्न कार्यों की जानकारी ली