होशंगाबाद नगर: मालखेड़ी की किराना दुकान पर अवैध शराब बिक्री की सूचना, पुलिस ने दी दबिश, वीडियो वायरल
मालाखेड़ी क्षेत्र में एक किराना दुकान पर अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, मालाखेड़ी स्थित एक किराना दुकान में अवैध शराब बेचे जाने की शिकायत पुलिस तक पहुंची थी। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान की तलाशी ली।