हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस ने प्रेम त्रिकोण में दोस्त की हत्या का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मुफस्सिल थाना में दर्ज हत्या कांड की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी पवन कुमार दास को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि मृतक और वह एक ही युवती से प्रेम करते थे। इसी कारण उसने साजिश रचकर हत्या की। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।