बगोदर: मंझलाडीह अडवारा रोड पर दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
बगोदर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह अडवारा रोड पर रविवार की दोपहर चार बजे दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। घटना से दोनो बाइक में सवार तीन लोग घायल हो गये।घटना के बाद आस पास के लोगो ने ईलाज के बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया,जहां जांच के बाद एक युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सरिया थाना क्षेत्र के कारीटांड गांव के बबलू कुमार के रूप में है।