भभुआ: सीलौंधा के पास बाइक सवार ने पीछे से दूसरी बाइक में मारी टक्कर, तीन लोग गिरे और घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Apr 26, 2026 सीलौंधा के पास बाइक सवार ने पीछे से दूसरे बाइक जोरदार टक्कर मार दिया। जहां तीन लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रविवार 12:30 बजे की बताई जाती है। जो मोहनिया थाना क्षेत्र के तेलंगा गांव निवासी भुवर सिंह व उनकी पत्नी धीरज देवी एवं रामाशंकर यादव के पुत्र सुग्रीव यादव घायल बताए जाते हैं। घायलों को सदर में भर्ती कर चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है।