अरनोद: ऑपरेशन त्रिनेत्र में अरनोद पुलिस की कार्रवाई, 5.60 करोड़ का प्रतिबंधित केमिकल पाउडर व एमडी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना अरनोद व डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में प्रतिबंधित केमिकल पाउडर और एमडी ड्रग्स बरामद की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह