फतुहा: फतुहा नगर परिषद के वार्ड 5 में स्थित अशोक वाटिका मैरिज हॉल में सहयोग शिविर का किया आयोजन।
Fatwah, Patna | Jul 7, 2026 फतुहा नगर परिषद के वार्ड पांच में स्थित अशोक वाटिका मैरिज हॉल में नगर परिषद के द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में सभी विभाग के अधिकारी अपने-अपने काउंटर पर मुस्तैद दिखे हैं। जबकि आवेदकों की संख्या काफी कम देखी गई है। जब आवेदको से इस के बारे में पूछा गया तो ग्रामीणों ने बताया कि सहयोग शिविर में शिकायत के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होता है।