पूर्णागिरि: टनकपुर में आपदा राहत के दौरान जल निकासी में बाधक बन रहे अतिक्रमण को प्रशासन की टीम ने एसडीएम के नेतृत्व में हटाया
टनकपुर के वोरागोठ घसियारा मंडी के बरसाती नाले में जल निकासी के लिए बाधक बन रहे अतिक्रमण को प्रशासन की टीम नें एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में ध्वस्त कर दिया। लोगों नें जल निकासी के रास्तो पर अपने मकानों को बनाकर जल निकासी बाधित कर दी। जिस कारण 15 दिन के भीतर दो बार जल भराव से लोगों का बहुत कुछ बर्बाद हो गया । SDM आकाश जोशी नें कहा ये अभियान जारी रहेगा।