पूर्णागिरि: सात सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में छात्रों का अनशन हुआ शुरू
मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय में छात्रों नें सात सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन अनशन की शुरुआत कर दी। अनशन के पहले दिन छात्र नेता मनीष सिंह बिष्ट और एबीवीपी के तहसील संयोजक समीर सिंह नायक नें अनशन में बैठकर आंदोलन का आगाज़ किया। उन्होंनें कहा ज़ब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।