पूर्णागिरि: टनकपुर में आसमानी आफत से राहत देने के लिए एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में रात में भी मशीनें कर रही हैं काम
मौसम विभाग द्वारा दो दिन के अलर्ट को स्थानीय प्रशासन नें काफ़ी गंभीरता से लिया है। एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा रविवार की सुबह से देर रात तक स्थानीय लोगों को आपदा से राहत देने के लिए जेसीबी, पोकलेण्ड के द्वारा चेनेलाइजेशन, बरसाती नालों का चौड़ीकरण के अलावा जल निकासी के रास्तों में किये गये अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।