गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया कोर्ट ने NDPS एक्ट मामले में 1 अभियुक्त को सुनाई 4 साल की सजा और लगाया 20 हजार रुपए का जुर्माना
गया कोर्ट ने NDPS एक्ट मामले में 1 आरोपित अभियुक्त को 4 साल की सजा सुनाई है।एसएसपी सुशील कुमार ने मंगलवार की रात 8 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पुलिस द्वारा समर्पित चार्जशीट और अभियोजन द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्य के आधार कर कोर्ट के द्वारा सजा सुनाई गई है।बताया कि आरोपित अभियुक्त अनिल कुमार को 4 साल की सजा के साथ 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।