शिकोहाबाद: पिता की हत्या का आरोपी बेटा मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की फायरिंग में पैर में लगी गोली, नगला जवाहर पुलिया के पास दबोचा
शिकोबाद पुलिस ने अपने पिता की हत्या के आरोपी बेटे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह कार्रवाई जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।