सैदपुर: बड़ेपुर में दुकान पर सिगरेट मांगने पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिलाओं-बच्चियों सहित कई घायल, टोटो में तोड़फोड़
सैदपुर थानाक्षेत्र के बड़ेपुर गाँव स्थित एक किराने की दुकान पर हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट, पथराव और भारी तोड़फोड़ तक पहुँच गया, जिसमें महिलाएं, किशोरी और कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर तत्काल कार्रवाई की माँग की है।