बांका: महेन्द्र होटल के पास नगर परिषद सभापति ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए
Banka, Banka | Dec 31, 2024 बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर परिषद बांका के द्वारा कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान महेन्द्र होटल के पास मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे नगर परिषद सभापति अनिल कुमार सिंह ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। नगर परिषद के सभापति अनिल कुमार सिंह ने कहा कि लगातार अब क्षेत्रों में असहाय, जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा।