बांका: मकदूमा गांव में छत की दीवार से गिरकर एक महिला घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Banka, Banka | Dec 31, 2024 मकदूमा गांव में मंगलवार की सुबह करीब 12 बजे छत के दीवाल से नीचे गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। परिजनों ने बताया कि मखदूमा निवासी अरविंद शर्मा की पत्नी नीतू देवी छत के दीवाल पर चढ़कर कुछ काम कर रही थी इस दौरान वह असंतुलित होकर नीचे गिर गई और बेहोश हो गई।