डुमरांव: विधायक अजय कुशवाहा बोले- 50% यादव अपराधी, ददन यादव का पलटवार- अपने पूर्वजों से पूछो यादवों का योगदान
Dumraon, Buxar | May 21, 2026 मुजफ्फरपुर के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक अजय कुशवाहा के एक विवादित बयान ने अब डुमरांव की सियासत में भी हलचल मचा दी है। विधायक द्वारा कथित तौर पर यह कहा गया कि अपराध में 50 फीसदी हिस्सेदारी यादवों की है और उनके कारण अपराध बढ़ रहा है। इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया।