शाहजहांपुर: सपा सरकार बनते ही शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल, वित्तविहीन शिक्षकों को मिलेगा मानदेय: लाल बिहारी यादव
शाहजहांपुर। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर के समर्थन में शाहजहांपुर पहुंचे विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने शिक्षकों से सपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, लेकिन वर्तमान सरकार में वित्तविहीन, सहायता