महुआ एडीजे आशुतोष घूसिंघा ने सोमवार शाम 4 बजे थाने के सामने बाल वाहिनियों की जांच कर बस में सफर करने वाले स्कूली बच्चों से जानकारी ली। एडीजे ने स्पष्ट दिशा निर्देश देकर कहा कि बाल वाहिनियों में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं होगी।उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में हुए हादसे को देखते हुए सतर्कता जरूरी है और अब यातायात पुलिस समय-समय पर अभियान चलाएगी।