बरेली: घर में घुसकर बेटियों से छेड़छाड़ और बेरहमी से पिटाई, दबंगों का आतंक, युवती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में दबंगों की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। एक विधवा महिला ने एसएसपी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि उसके घर में घुसकर कई लोगों ने उसकी बेटियों के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता के अनुसार, वह काम से लौट रही थी तभी मोहल्ले के कुछ लोग उसके घर में घुस आए और उसकी बेटियों के साथ गाली-गलौच व अश्लील