आज़मगढ़: सांसद धर्मेंद्र यादव ने संसद में वित्त मंत्री से पूछा, डॉलर के मुकाबले भारत का रुपया कब होगा मजबूत
देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार लगातार दावे करती है कि अर्थव्यवस्था मजबूत होती जा रही है इसे ही लेकर आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने सोमवार को संसद में वित्त मंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि डॉलर के मुकाबले भारत का रुपया कब मजबूत होगा अर्थव्यवस्था की पूरी जानकारी देश को दी जाए जिले के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसका जोरदार समर्थन किया