लोहरदगा: नवाड़ी पाड़ा टंगरा टोली में नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने दीवार तोड़ी, घर में घुसा, कोई क्षति नहीं
लोहरदगा शहर के नवाड़ी पाड़ा टंगरा टोली में रविवार दोपहर लगभग 2 बजे उस वक्त अफरातफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया। नशे की हालत में अनियंत्रित हुआ धान लदा ट्रैक्टर तेज रफ्तार में सड़क किनारे बने एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।