लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती का स्वास्थ्य शिविर, 51 लोगों ने कराई जांच
चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती द्वारा आज 178वां साप्ताहिक रविवार सुबह 7:30 बजे स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉक्टर कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सहसचिव संजय चौधरी और सूरज साहू ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया।