झांसी: योगी सरकार के प्राथमिक विद्यालय बंद करने के फैसले पर झांसी में AAP ने किया हल्ला बोल, कलेक्ट कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | Jul 2, 2025 आम आदमी पार्टी ने योगी सरकार द्वारा कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के शासनादेश (16 जून, 2025) के विरोध में झांसी कलेक्ट्रेट में बुधवार को प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आप आमदी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि यह फैसला 'शिक्षा के अधिकार कानून' का उल्लंघन है।