झांसी: झांसी के हीरोज ग्राउंड के कार्यालय में निकला विष खापड़ा, टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा, वीडियो आया सामने
Jhansi, Jhansi | Jul 2, 2025 झांसी के हीरोज ग्राउंड स्थित कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक विष खापड़ा निकल आया। विष खापड़ा को देखते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग की टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने विष खापड़ा को सुरक्षित पकड़ लिया। जिसका वीडियो सामने आया है।