जगदलपुर: जगदलपुर में NAKSHA प्रोजेक्ट के तहत चल रहे डिजिटल सर्वे के विषय में जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता ने दी जानकारी
सुरेश गुप्ता ने बताया कि नक्शा (NAKSHA) प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य शहरी भूमि एवं संपत्तियों का आधुनिक डिजिटल सर्वे कर सटीक रिकॉर्ड तैयार करना है। इस योजना से संपत्ति संबंधी विवादों में कमी आएगी, पारदर्शिता बढ़ेगी, नगर नियोजन को गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर और सरल सेवाएं उपलब्ध होंगी।