बेंगाबाद: तेलोंनारी मधुबन की नंदनी कुमारी ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, सदर अस्पताल में इलाज जारी
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तेलोंनारी मधुबन गांव निवासी विवाहिता नंदनी कुमारी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। शुक्रवार को 4 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि समय रहते ईसके घर वाले इसे सदर अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि मुकेश गोस्वामी की पत्नी नंदनी कुमारी ने अचानक जहर खा लिया।