गोविंदगढ़: गोविंदगढ पुलिस ने फर्जी ट्रांजेक्शन मैसेज भेजकर ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, मोबाइल व सिम बरामद
अलवर जिले में चलाए जा रहे साइबर संग्राम अभियान के तहत गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल और एक सिम कार्ड बरामद किया है। शनिवार को सुबह ग्यारह बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है।