गंगरार: गंगरार में सड़क निर्माण के बीच खुला रास्ता, हादसे की आशंका बढ़ी
गंगरार गांव के परशुराम सर्कल पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान रास्ता खुला छोड़े जाने से राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो गया है। कई दिनों से जारी निर्माण कार्य के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। वर्तमान में शादियों का सीजन होने के कारण क्षेत्र में आवाजाही भी बढ़ी हुई है।