रौन: पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में ट्रैफिक पुलिस के एएसआई ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच शुरू
भिंड शहर में सोमवार के रोज दोपहर 1 बजे ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ एएसआई देवेंद्र सिंह जादौन का शव पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एएसआई देवेंद्र सिंह जादौन ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है