अनूपपुर: होलिका दहन की रात घर में घुसकर हमला करने के मामले में कोर्ट का सख्त फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद
होलिका दहन की रात घर में घुसकर मारपीट और वाहन तोड़फोड़ के मामले में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सख्त फैसला सुनाया है। प्रकरण में आरोपी विक्रम सिंह ठाकुर व आशीष केवट को आजीवन कारावास व 3-3 हजार रुपए जुर्माना, रवि महरा को 7 वर्ष कारावास व 3 हजार रुपए जुर्माना, जबकि अन्य दो आरोपियों को अर्थदंड से दंडित किया गया।