गुन्नौर: गांव भागनगर के समीप सड़क हादसे में घायल युवक की मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सादातवाड़ी निवासी राकेश कुमार सोमवार रात करीब 8 बजे अपने गांव के ही रामकिशोर के साथ बाइक से धनारी थाना क्षेत्र के कस्बा धनारी से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव भागनगर के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में राकेश कुमार और रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।