सूरजगढ़: सूरजगढ़ा के पब्लिक हाई स्कूल खेल मैदान में एक दिवसीय गतका कैंप का आयोजन
रविवार को सूरजगढा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पब्लिक हाई स्कूल खेल मैदान में एक दिवसीय गतका कैंप का आयोजन हुआ.पूर्वाह्न 9 बजे इसका उद्घाटन BDO मंजुल मनोहर मधुप द्वारा नारियल तोड़कर किया गया. लखीसराय जिले में पहली बार आयोजित गतका खेल के कैंप में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया.