बांका: चांदन पुल पर एक साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार गिरकर हुआ जख्मी, डायल 112 के सिपाही ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Banka, Banka | May 23, 2024 चांदन पुल पर गुरुवार को एक साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर डायल 112 सिपाही मौके पर पहुंचे और जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया,जहां जख्मी का उपचार किया। जानकारी के अनुसार लौनी निवासी दिलीप कुमार बाइक से बांका बाजार आ रहे थे। इस दौरान चांदन पुल के पास एक साईकिल सवार को बचाने में वह बाइक से गिरकर जख्मी हो गए।