कौंच: कोंच में अंडा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज
Konch, Jalaun | Apr 22, 2026 कोंच क्षेत्र के पचीपुरा कला गांव निवासी संतोष कुमार ने 21 अप्रैल को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 20 अप्रैल को अज्ञात वाहन चालक द्वारा मेरे भाई अशोक कुमार की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसको लेकर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बुधवार दोपहर 4 बजे जानकारी दी है।