नैला में 43वें वर्ष सजेगा मां दुर्गा का भव्य दरबार, 110 फीट ऊंचा पंडाल बनेगा आकर्षण का केंद्र
जांजगीर-चांपा जिले में नवरात्रि की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नैला के ऐतिहासिक दुर्गा पंडाल में इस बार 43वें वर्ष मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया जा रहा है। करीब दो महीने से तैयारियां जारी हैं। कोलकाता के कारीगर स्वामी नारायण अक्षरधाम, न्यू जर्सी की तर्ज पर 110 फीट ऊंचा और 200 फीट चौड़ा पंडाल तैयार कर रहे हैं।
भठगांव के करीब 20 मूर्तिकार 35 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार करने में जुटे हैं। प्रतिमा को सोने-चांदी के आभूषण, हीरे-मोती और आकर्षक ज्वेलरी से सजाया जाएगा। पंडाल के | भीतर स्वर्णिम सजावट के साथ रायगढ़ के कलाकार काम कर रहे हैं। वहीं, 8 प्रोजेक्टर के जरिए लाइट एंड साउंड शो में जांजगीर-चांपा के पर्यटन स्थलों की झलक श्रद्धालुओं को दिखाई देगी..
#breakingnews #janjgirchampa #nailadurgapandal