बेगूसराय: बीएनपी 8 में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में हड़कंप
बेगूसराय में पारिवारिक कलह के कारण एक महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। इस आत्महत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के बीएमपी 8 की है। मृत महिला की पहचान भागलपुर जिले के रहने वाली सुमित्रा देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सुमित्रा देवी बीएमपी 8 के क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रहती थी।