इंदरगढ़: जौनिया में युवक के घर में घुसकर गाली-गलौज, मां से अभद्रता और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
दतिया जिले के जौनिया गांव में युवक के साथ घर में घुसकर गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। फरियादी कमलेश पटवा (26) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह कंप्यूटर का काम करता है और कुछ समय पहले जीतू विश्वकर्मा उसे काम के लिए दतिया ले गया था, जहां ऑनलाइन लेनदेन का काम बताया गया। काम पसंद न आने पर वह वापस घर लौट आया।