आनंदपुरी: आनंदपुरी उपखंड कार्यालय में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन
सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आनंदपुरी उपखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गौ भक्त, ग्रामवासी एवं सर्व समाज के लोग एकत्रित हुए और अपनी आस्था व मांग को लेकर एकजुट नजर आए।