कुमारखंड: रानीपट्टी मोड़ के सामने बाइक की टक्कर से साइकिल चालक बुजुर्ग व्यक्ति घायल
मधेपुरा जिले कुमारखंड थाना क्षेत्र के रानी पट्टी मोड़ के सामने शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे अनियंत्रित बाइक चालक ने साइकिल चालक बुजुर्ग व्यक्ति को जबरदस्त रूप से धक्का मार दिया। साइकिल चालक बुजुर्ग व्यक्ति साइकिल लेकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया।