आज 28 फरवरी शाम 6 बजे उप संचालक कृषि जे.एल. कास्दे ने जानकारी देते हुए बताया कि हरदा जिले सहित रहटगांव क्षेत्र के किसानों के पंजीयन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा गेहूं उपार्जन के लिए स्थापित पंजीयन केंद्रों पर ही किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर किसान अपनी चना, मसूर एवं सरसों फसल का पंजीयन करा सकते हैं।