रसूलाबाद: ढकपूर्वा में शराब पीने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, करीब एक दर्जन घायल, गंभीर हालत में 6 रेफर
रसूलाबाद क्षेत्र के ढकपूर्वा नहर पुल के पास स्थित शराब के ठेके के समीप रविवार रात शराब पीने और गाली गलौज को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे।जिसमे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए,जिनमें 6की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया बताया जा रहा है कि ढकपूर्वा में कुछ लोग शराब पी रहे थे