बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय डाली की शादी महज दो महीने पहले हुई थी और वह हाल ही में अपने मायके आई थी, जहां परिवार में शादी का माहौल चल रहा था।