बसेड़ी: बसेड़ी थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते आज बैंक से वापस लौट रहे युवक की आधा दर्जन लोगों ने बेरहमी से की पिटाई
बसेड़ी थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते मंगलवार दोपहर बैंक से वापस लौट रहे युवक की आधा दर्जन लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपियों ने मारपीट के दौरान युवक के दोनों पैर तोड़ दिए घटना के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने युवक के परिजनों को सूचना दी. सूचना पर परिजन घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।