पटोरी: चापर गांव में दिव्यांग पिता की मेहनत रंग लाई, वैष्णवी श्री ने मैट्रिक में 467 अंक लाकर किया टॉप
समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल के चापर गांव की वैष्णवी श्री ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद मैट्रिक परीक्षा में 467 अंक हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनके पिता सतीश सिंह दिव्यांग हैं, फिर भी उन्होंने ट्राइसाइकिल से बेटी को रोज परीक्षा केंद्र पहुंचाकर मिसाल पेश की।