सूरजगढ़: चौरा राजपुर पंचायत में सहयोग शिविर का असर, कई योजनाओं की अनुशंसा विकास को मिलेगी रफ्तार
गुरुवार अपराह्न 3:11 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार 16 जून 2026 को चौरा राजपुर पंचायत के तुमनी गांव पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर में शामिल होने के बाद जिला प्रभारी मंत्री सह ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री द्वारा सड़क सहित कई योजनाओं की अनुशंसा की गई है तथा संबंधित विभागों को पत्र प्रेषित किया गया है.