वन्दे भारत लाइव न्यूज़ /प्रवीण कुमार /होडल: पावर ग्रिड के खंभों के लिए उचित मुआवजे की मांग, किसानों का ऐलान - दाम नहीं तो काम नहीं
होडल, पलवल। होडल उपमंडल के गांव सीहा, सेवली, सराय, गुदराना, शोलाका, घासेड़ा और मीरपुर कोराली से होकर गुजरने वाली पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइन के लिए किसानों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
किसानों ने आज होडल की SDM बेलीना से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर बैठक की। किसानों ने दो टूक कहा है कि जब तक जमीन का उचित दाम नहीं मिलेगा, तब तक खेतों में खंभों का निर्माण कार्य नहीं होने देंगे।
Hodal, Palwal | Oct 22, 2026