गुना नगर: रुठियाई के पास धरनावदा पुलिस ने आईपीएल सट्टा किंग व जिला बदर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गुना जिले में आईपीएल क्रिकेट सट्टा के खिलाफ धरनावदा थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। 24 अप्रैल को थाना प्रभारी ने बताया, एसपी के निर्देशन में बीते रोज रुठियाई के पास आईपीएल सट्टे का काला कारोबार संचालित कर रहे मुख्य आरोपी विकास पाटिल उसका साथी नैनो और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। विकास पाटिल पर पूर्व में जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। मामला दर्ज किया गया है।